2 स्थाई वारंटी आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार छः वर्ष पूर्व दर्ज हुआ था आपराधिक मामला

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले के कुशल मार्गदर्शन थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक हितेंद्र नाथ शर्मा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने स्थाई वारंटी आरोपी सुखनंदन प्रजापति पिता रामलाल प्रजापति निवासी बंजारी थाना सराई जिला सिंगरौली तथा शंकर साहू पिता हीरा साहू निवासी बस कटी थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। बताया गया की आरोपी सुखनंदन पर वर्ष 2017 में आपराधिक मामला दर्ज हुआ था तथा दूसरे आरोपी शंकर साहू पर वर्ष 2015 में आपराधिक मामला पंजीबद्ध हुआ था जिसके पश्चात क्रमशः दोनों आरोपियों के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ किंतु आरोपी फरार होने की वजह से पकड़ में नहीं आए जिससे दोनों के विरुद्ध माननीय न्यायालय के द्वारा वर्तमान वर्ष 2021 में स्थाई वारंट जारी किया गया । कोतवाली पुलिस उपरोक्त आरोपियों की सतत पता तलाश कर रही थी।आज दिनांक को मुखबिर की सूचना के आधार पर से क्रमशः दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया एवं वैधानिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक हितेंद्र नाथ शर्मा , प्रधान आरक्षक तिलक राज सेंगर, आरक्षक आजाद खान,सुनील बागरी , प्रभात चंदेल तथा चालक प्रधान आरक्षक अशोक बहरोलिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
