नैनीताल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जा रही

0 314
Main Ad1

 

Himani Rautela Nainital

Main Ad1

जहां पूरे देश में आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी पूरे उत्साह के साथ मनाई जा रही है वही सरोवर नगरी नैनीताल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जा रही है।भगवान कृष्ण जन्मोत्सव को दर्शाती सुंदर सुंदर झांकिया तैयारियां की जा रही है। सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही सभी भक्तजन श्री कृष्ण भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना मैं लगे रहे साथ ही भगवान से आशीर्वाद लिया इस दौरान मंदिर परिसर को गुब्बारों से सजाया गया और पूरे मंदिर परिषद में सजावटी लाइट लगाई गई है कृष्ण जन्माष्टमी के त्यौहार के लिए बाल गोपाल को सुंदर वस्त्रों से सजाया गया है,

भगवान नंदलाल के लिए झूला भी तैयार किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सायंकाल लड्डू गोपाल को विशेष झूले में झुलाया जाएगा और अर्चना कर कृष्ण भजन किए जाएंगे। सरोवर नगरी में कृष्ण जन्माष्टमी में स्थानीय लोगों के साथ सैलानीयों भी मन्दिर में माथा टेक भगवान से सुखद जीवन की कामना की है।

News TOP Footer