नैनीताल के समीप रूसी बाईपास पर कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी


नैनीताल हल्द्वानी रोड पर रुसी बाईपास के समीप अभी अभी एक कार दुर्घटना ग्रस्त हो गयी हादसे में चार लोग घायल हो गए
जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी मुकेश कुमार ,योगेश बघेल, मनेंद्र सिंह, अभिषेक जन्माष्टमी पर नैनीताल घूमने आए हुए थे वही नैनीताल घूमने के बाद युवक वापस हल्द्वानी की तरफ घर जाने के लिए निकले तो Rusi बाईपास क्षेत्र में अन्य वाहन को ओवरटेक करने के दौरान उनकी सेंट्रो कार संख्या डीएल 8 सी 9299 सेंट्रो कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। तल्लीताल पुलिस, फायर व एसडीआरएफ़, की टीम द्वारा तत्काल ही खाई में जाकर युवकों को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के माध्यम से बीडी पांडे अस्पताल भेज दिया गया।

