पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के उपस्थिति में टैलेंट सर्च चयन के फिजिकल टेस्ट का किया गया शुभारंभ

0 293
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : संचालनालय खेल और युवा कल्याण विभाग मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में छुपे हुए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसर प्रदान करते हुये राज्य खेल अकादमियों के लिए टेलेन्ट सर्च चयन का आयोजन स्कूल शिक्षा विभाग एवं आदिवासी विकास विभाग के सहयोग से किया जा रहा है। जिसमें 7वी कक्षा से 12वीं कक्षा तक के बालक/बालिका खिलाड़ी जिनकी आयु कम से 12 से 18 वर्ष के मध्य हो का राज्य खेल अकादमियों में चयन हेतु आनलाईन आवेदन लिया गया है। जिन खिलाड़ियो द्वारा आनलाईन पंजीयन कराया गया है उन खिलाडियों का फिजिकल टेस्ट दिनांक 28 अगस्त सुबह 09:00 बजे से पुलिस अधीक्षक सीधी पंकज कुमावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजूलता पटले प्रभारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग की उपस्थिति में जिले के पुलिस परेड ग्राउंड में प्रारंभ किया गया, टैलेंट सर्च योजना अंतर्गत आज 125 प्रतिभागियों ने फिजिकल टेस्ट में  हिस्सा लेकर अपने-अपने प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। टैलेंट सर्च के दौरान सभी अधिकारी कर्मचारी व प्रतिभागी उस समय हतप्रभ रह गए जब अपनी प्रतिभाओं से ओतप्रोत हिमाद्री तिवारी जो ना तो सुन पाती है और ना ही बोल पाती है ने भी एथलीट इवेंट में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित की | टैलेंट सर्च में फिजिकल टेस्ट में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों के प्रतिभा का आकलन है अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी) सुश्री अंजूलता पटले के मार्गदर्शन में कमेटी के सदस्यों द्वारा मापदंडों के आधार पर किया जाकर ऑनलाइन फीडिंग किया गया है जिसके आधार पर उन्हें नेक्स्ट लेवल पर आमंत्रित किया जायेगा| संपूर्ण इवेंट के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं प्रभारी जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग सुश्री अंजूलता पटले, प्रोविजनल डीएसपी श्री मयंक तिवारी रक्षित निरीक्षक डॉ. वन्दना सिंह, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक हितेन्द्रनाथ शर्मा, थाना प्रभारी यातायात सुश्री कल्याणी पाल, सूबेदार भागवत प्रसाद पांडे, प्लाटून कमांडर मयंक तिवारी उपस्थिति रहे

News TOP Footer