अवैध शराब का परिवहन कर रहे दो आरोपियों को रामपुर नैकिन पुलिस ने लिया हिरासत में

0 301
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रामपुर नैकिन निरी0 अशोक पाण्डेय के नेतृत्व में रामपुर नैकिन पुलिस ने मारुती स्विफ्ट कार कमांक-MP 19 CA/0191 में अवैध देशी प्लेन मदिरा का परिवहन कर ले जाते हुये पाये जाने पर आरोपी पवन पाण्डेय पिता हेमन्त प्रसाद पाण्डेय उम्र 24 साल निवासी ग्राम बुन्देला पुरवा थाना सभापूर जिसा सतना के कब्जे से 180 एम. एल. वाली 1300 पाव यानी 234 लीटर देशी प्लेन शराब कीमती एक लाख रुपये की तथा मारुती स्विफ्ट कार क्रमांक MP19 CA/0191 कीमती तीन लाख रुपये की जब्त किया जाकर आरोपी 1 पवन पाण्डे पिता हेमन्त प्रसाद पाण्डेय उम्र 24 साल निवासी ग्राम बुन्देला पुरवा थाना सभापुर जिस सतना 2-धर्मेन्द्र सिंह तोमर पिता स्व. मुन्ना सिंह तोमर उम्र 26 साल निवासी ग्राम सरसवा याना महेवा घाट जिला कौशस्वी हाल राजापुर थाना राजापुर जिला चित्रकूट (उ.प.) के विस्ट अप क 615/2021 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्द कर विवे में लिया गया है। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक इन्द्रवली सिंह. स.उ.नि. राजकुम , अभिषेक शुक्ला,  राजभान सिंह,  हरिओम व्दिवेदी , नन्दकिशोर मीणा, नायक  शशिशेखर उपाध्याय की सराहनीय भूमिका रही ।

News TOP Footer