राखी के त्यौहार पर रंग बिरंगी और आधुनिक डिजाइन की राखियों से सजा पूरा बाजार

सीधी धर्मेंद : भाई-बहन के पवित्र रिश्तो का बंधन राखी का त्योहार पारंपरिक रूप से इस बार 22 अगस्त को मनाया जाएगा राखी के त्यौहार को देखते हुए पूरा बाजार रंग बिरंगी और आधुनिक डिजाइन की राखियों से भरा पड़ा है राखी के त्यौहार को देखते हुए बहने जगह-जगह राखी की लगी हुई दुकानों में पहुंचकर अपने भाइयों की कलाई पर बांधने के लिए रंग-बिरंगी राखियां खरीद रही है सीधी शहर के पालिका बाजार में कई दुकानदारों ने राखी की दुकानें लगा रखी है जिनमें राखी खरीदने के लिए बहनों की भारी भीड़ उमड़ रही है। राखी हो और मिठाइयों का जिक्र ना हो यह मुमकिन नहीं है राखी के त्यौहार को देखते हुए सीधी शहर के अनेक मिष्ठान भंडारों में तरह-तरह की मिठाइयां उपलब्ध है वही सीधी शहर के पालिका बाजार में शक्कर और बेसन के लड्डू मिठाइयों और रसगुल्ले की भरमार है जिनको खरीदने के लिए लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं दुकानदार भी तरह-तरह के बेसन की बर्फी शक्कर की मिठाइयां लोगों को उपलब्ध करा रहे हैं l-
