जिला अस्पताल में मुख्य निकासी द्वार के पास कोविड भर्ती मरीजों के लिए बनाया गया संवाद सेतु हेल्प डेस्क

0 618
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 बीएल मिश्रा ने बताया कि कोविड महामारी से संक्रमित भर्ती मरीजों के लिए जिला अस्पताल में मुख्य निकासी द्वार के पास संवाद सेतु हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। इस हेल्पडेस्क के माध्यम से मरीज के परिजनों को वीडियो कॉलिंग के द्वारा वार्ड में तैनात ड्यूटी स्टाफ के सहयोग से मरीजों का हाल.चाल मिल सकेगा। अभी यह हेल्प डेस्क सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक संचालित किया जा रहा है। संवाद सेतु हेल्प डेस्क मरीजों की सुविधाओं को देखते हुए उनके परिजनो से संवाद स्थापित कराने के लिए राज्य सरकार द्वारा समस्त जिला मुख्यालय पर यह सुविधा प्रदान करने के लिए निर्देशित किया गया है जिस के पालन में विगत 1 सप्ताह से सीधी जिले में संवाद सेतु हेल्प डेस्क संचालित है। हेल्प डेस्क में तैनात परामर्शदाताओं को और वार्ड में टेबलेट प्रदान किया गया है जिसमें ऑनलाइन वीडियो कॉलिंगए वॉइस कॉलिंग की सुविधा है। जिसके माध्यम से मरीजों के परिजन निशुल्क संवाद कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी  प्राप्त कर रहे है।

News TOP Footer