जिले में फिर मिले 78 नए कोरोना संक्रमित मरीज 329 व्यक्तियो ने जीती कोरोना से जंग

0 678
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा जानकारी दी गई कि मंगलवार रात्रि 12 बजे तक कुल 1033 सैंपल जांच के लिए भेजे गए और 968 लोगो की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिसमे से 78 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। सीएमएचओ ने बताया कि कोरोना संक्रमण से व्यक्तियो को स्वस्थ होने के बाद मंगलवार को 329 व्यक्तियो को डिस्चार्ज किया गया है सभी को अपने घर पर अभी एक सप्ताह एहतियात बरतते हुए प्रदान की गई दवाओं का सेवन  करने की सलाह दी गईए साथ ही सामाजिक दूरी मास्क का उपयोग बारंबार हाथ धोते रहने जैसी सावधानियां रखने की समझाइश दी गई है। अब जिले में कुल 8701 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। 7585 व्यक्तियों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है और अब जिले में कुल 1046 एक्टिव केस हो गए हैं तथा जिले में अब तक मृत्यु के कुल प्रकरण 70 हैं जिला मुख्यालय के शासकीय संस्थाओं में उपलब्ध 107 आइसोलेशन बेड में से 99 रिक्त है और 113 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड में से 34 रिक्त है तथा 10 बेड आईण्सीण्यूण् के सभी बेड भरे हुए है दिनांक 19 मई 2021 को सायं 5 बजे तक 31 रेडमिशिविर इंजेक्शन लगाए गए अब जिला औषधि भंडार में 63 वायल बैलेंस में है।

News TOP Footer