नैनीताल में बढ़ा कोरोना संक्रमण प्रतिदिन 40 से 50 लोगों में कोरोना संक्रमण की हो रही है पुष्टि

0 201
Main Ad1

रिपोर्टर हिमानी रौतेला ने बताया की नैनीताल में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रतिदिन 40 से 50 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो रही है। शुक्रवार को नैनीताल में 51 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसके बाद सभी को आइसोलेट कर दिया गया है। बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस डॉण् केएस धामी ने बताया कि संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को नगर में 51 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। बताया कि 6 रैपिड एंटीजन टेस्ट और 45 लोग आरटीपीसीआर टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिनको संक्रमण की पुष्टि के बाद आइसोलेट कर दिया गया है।

News TOP Footer