मैं कोरोना वालेंटियर द्वारा गांव-गांव में कोविड-19 के बचाव हेतु प्रयास निरंतर जारी

0 186
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के द्वारा सीधी जिले के विभिन्न विकासखण्डों के अंतर्गत ‘‘मैं कोरोना वालंेटियर पंजीकृत हुये है। कलेक्टर सीधी रवीन्द्र कुमार चैधरी के निर्देषन एवं ‘‘मैं कोरोना वालेंटियर नोडल अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी राकेष षुक्ला के मार्गदर्शन में ‘‘मैं कोरोना वालेंटियर’’ द्वारा गांव-गांव में कोविड-19 के बचाव हेतु दीवार लेखन, मास्क वितरण, सोसल डिस्टेन्सिंग सहित वैक्सीनेषन का कार्य कर लोगो को जागरूक कर रहे हैं। वि.ख. रामपुरनैकिन अंतर्गत ग्राम ‘‘मैं कोरोना वालेंटियर अरविन्द कुमार पटेंल द्वारा अपनी टीम के साथ ग्राम मोहनिया मे दीवार लेखन, मास्क वितरण, सोसल डिस्टेन्सिंग की जानकारी देकर गांव के लोगो का जागरूक कर रहे है एवं लोगो को वैक्सीनेषन सेन्टर तक ले जाकर टीकाकरण करवाया जा रहा है। ‘‘मैं कोराना वालेटियर’’ अम्बिका साहू द्वारा अपनी टीम के साथ ग्राम पटेहरा मे दीवार लेखन, मास्क वितरण, सोसल डिस्टेन्सिंग की जानकारी देकर गांव के लोगो का जागरूक कर रहे है एवं लोगो को वैक्सीनेषन सेन्टर तक ले जाकर टीकाकरण करवाया जा रहा है।‘मैं कोरोना वालेंटियर’द्वारा शासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए एवं जिला प्रशासन के सहयोग से जिले के प्रत्येक वि.ख. में कोविड-19 के बचाव के लिए अपने-अपने क्षेत्रो के मोहल्लो में 6 से 7 लोगों की टोलियां बनाकर अपने-अपने क्षेत्रो/मोहल्ले में नजर रख रहे हैं तथा बाहर से आने वाले व्यक्ति या कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखाई देने वाले व्यक्ति की पहचान कर इन्हें चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने हेतु प्रेरित कर जांच करवाने का कार्य कर रहे हैं वही इनके द्वारा अपने मोहल्ले के प्रत्येक व्यक्ति को टीकाकरण करवाने हेतु टीकाकरण केंद्र तक ले जाने एवं वैक्सीन लगवाने का कार्य कर रहे हैं। ‘‘मैं कोरोना वालेंटियर  द्वारा निरंतर अपनी सेवाएं स्वैच्छिक रूप से दे रहे हैं।

News TOP Footer