कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी और पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने चुरहट में भ्रमण कर पूर्ण लॉक डाउन का अवलोकन किया

0 389
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते हुए मामलों की श्रंखला को तोड़ने के लिए जन सेवा में 24 घंटे जिला प्रशासन और सीधी पुलिस तत्पर है इसी कड़ी में कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी और पुलिस अधीक्षक श्री पंकज कुमावत ने चुरहट में भ्रमण कर पूर्ण लॉक डाउन का अवलोकन कर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी और पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने कंटेनमेंट क्षेत्रों का भ्रमण किया एवं समस्त क्षेत्रों में माइक के माध्यम से लोगों को समझाइश दी कि इस संकट के दौर में आप अपने अपने घरों में रहकर स्वयं के साथ साथ समाज को सुरक्षित करने में सहयोग प्रदान करें । समस्त आमजन से अपील की . कि लॉकडाउन में जारी की गई गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करें। कोरोना की श्रृंखला को तोड़कर ही हम उस पर विजय हासिल कर सकते हैं इसके लिए लॉक डाउन की अवधि तक आपको अपने घर में बने रहना होगा एवं सुरक्षा के उपकरणों का समय समय आवश्यकतानुसार उपयोग करना पड़ेगा। भर्मण के दौरान  पुलिस अधीक्षक ने वहां पर तैनात जवानों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली एवम् निर्देश दिए कि पूरे समय दो मास्क निश्चित रूप से पहन कर रखें तथा किसी से बात करते समय निश्चित दूरी के साथ फेस शील्ड का उपयोग आवश्यक रूप से करे । समय.समय पर अपने हाथों को सैनिटाइज करते रहें। प्यास लगने पर अपने साथ रखे हुए गर्म पानी का ही सेवन करें । हमें स्वयं के साथ.साथ समाज को भी स्वस्थ रखना है इसके लिए सबसे पहले हमारा स्वस्थ होना आवश्यक है। अतः अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

News TOP Footer