सुपेला गांव में अचानक कटी और खड़ी फसल में लग गई आग ग्रामीणों ने पाया आग पर काबू

सीधी धर्मेंद : एक तरफ किसानों पर सरकारों का निशाना दूसरी तरफ आग का कहर किसानों की कमर तोड़ रहा है बताया गया की 2 बजे के आसपास सिहावल विधानसभा क्षेत्र के सुपेला गांव में अचानक कटी और खड़ी फसल में आग लग गई और 50 डिसमिल जमीन की फसल जलकर खाक हो गई जिसमें 3 किसानों की फसल थी जिनमे रामखेलावन पटेल पिता महादेव पटेल कृष्ण कुमार पटेल पिता रामस्वरूप पटेल स्वामी शरण पटेल पिता पुसई पटेल तीनों निवासी सुपेला के हैं आग लगते ही गांव हड़कंप मच गया वही ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया दूरभाष से जानकारी के बाद घटनास्थल पर पहुंचे अमिलिया थाना की पुलिस और सिहावल तहसीलदार माइकल तिर्की घटनास्थल की जांच कर उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है वही आग लगने का कारण लोगों द्वारा अज्ञात बताया गया लोगों द्वारा अनुमान लगाया गया कि बिजली की चिंगारी गिरने के कारण आग लगी होगी किसी के द्वारा यह नहीं देखा गया कि आग कैसे लगी साथ ही सिहावल क्षेत्र मे अक्सर आग जनी की फसल कटाई व मिजाई के समय होती रहती हैं।यदि नजदीकी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में फायर ब्रिगेड की सुविधा मुहैया कराई जाए तो शायद ऐसी बड़ी घटनाओं से कुछ निजात पाई जा सकती है।
