मकान गिराने की फ़रियाद पर थाने में नहीं मिला न्याय तो पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार

0 765
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पुलिस थाना मझौली अंतर्गत ग्राम चुवाही निवासी अर्जुन गुप्ता पिता राम विशुन गुप्ता एवं प्रीति गुप्ता पति अर्जुन गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक सीधी के पास शिकायत दर्ज कराते हुए कार्यवाही की मांग की है। फरियादी द्वारा आरोप लगाया गया है कि ग्राम चुवाही की आराजी नंबर 467ध्4ध्1 जो उसके पिता के पट्टे एवं कब्जे की भूमि है जिसमें मकान बनाकर फरियादी अपने परिवार के साथ रह रहा है जिसमे 26 मार्च 2021 को 8 बजे आरोपी बंसराखन पिता रामसुंदर गुप्ता हनुमान पिता सरजीत गुप्ता कृष्ण कुमार पिता राजमणि गुप्ता राजमणि पिता गुरु दयाल गुप्ता राम सुलोचन पिता मनबोध गुप्ता हनुमान पिता मनराखन गुप्ता राम लखन गया प्रसाद अशोक पिता राम बहोर गुप्ता राम भजन पिता सरजीत गुप्ता सिद्ध मुनि पिता राज राखन गुप्ता बेटू पिता हनुमान गुप्ता सभी निवासी चुवाही थाना मझौली के हैं जो सामूहिक रूप से 26 मार्च 2021 को 8 बजे फरियादी के आवास पर सब्बर और टांगी लेकर हमला बोल दिए उस समय फरियादी अपने परिवार को लेकर जान बचाने के हिसाब से घर से निकल कर बाहर चला गया और अनावेदकगणों द्वारा उसके घरेलू सामान बर्तन खाद्यान्न एवं पैसे अपने कब्जे में लेकर सब्बर टांगी से मकान को पूरी तरह छतिग्रस्त कर दिया गया हैं और सभी सामान लूट कर चले गए जिसकी शिकायत फरियादियों द्वारा पुलिस थाना मझौली में कराई गई थी लेकिन वहां उनकी शिकायत पर मझौली पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई ऐसे में फरियादी द्वारा पुलिस अधीक्षक सीधी के पास पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई है अब देखना है कि पीड़ित परिवार को पुलिस अधीक्षक के पास से कार्यवाही कर न्याय दिलाया जाता है या वही ढाक के तीन पात जैसे होता है। वैसे यह पहला मामला नहीं है थाना मझौली में ऐसे कई मामले देखने व सुनने में आते हैं जिनमें पीड़ित पक्ष आता है और फरियाद भी करता है लेकिन मौके से पुलिस द्वारा जाकर आरोपी पक्ष से नजराना लेकर मामले को रफा.दफा कर दिया जाता है और कई मामलों में पीड़ित पक्ष को पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत करने जाना पड़ता है तब जाकर कहीं कार्यवाही होती है और कुछ में पीड़ित पक्ष को ही पुलिस के कोप भाजन का शिकार होना भी पड़ता है अब देखना है इस मामले में फरियादी को न्याय मिलता है या कि उसे भी पुलिस के कोप भाजन का शिकार होना पड़ता है।

News TOP Footer