कुसमी तहसील के ग्राम पिपराहा में गेहूं की फसल एवं सुअर सेट मे लगी आग लाखों का हुआ नुकसान

0 342
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले के कुसमी तहसील के ग्राम पंचायत मेडरा के पिपरहा गांव की घटना है जहां शनिवार दिन 12 बजे के आसपास किसान दद्दी प्रसाद प्रजापति पिता ईश्वर दिन प्रजापति निवासी पिपराहा के गेहूं के खेत मे जो फसल काटकर रखी गई थी अचानक आग लग गई आग की लपटे इतनी तेज थी कि किसान के द्वारा सूअर सेट बनाया गया था शेट मे एक सूअर जानवर बधा था जानवर सहित लाखो की फसल जलकर खाक हो गयी । किसान के बताए अनुसार उसकी आराजी नंबर3136 में  गेहूं के फसल की कटाई चल रही थी जिस पर अचानक आग लग गयी आग लगने की वजह किसान को भी मालूम नही है पर लोगो की मदद से आग मे काबू पा लिया गया है लेकिन दद्दी प्रसाद प्रजापति किसान का लाखों से अधिक का नुकसान हो गया। किसान का लाखो का नुकसान हो जाने से सहमा हुआ हैअभी तक थाने मे रिपोर्ट दर्ज नही करा पाया है ग्रामीण प्रशासन से किसान की तात्कालिक सहायता एवं प्रसानिक जांच करने की माग कर रहे है किसान काफी परेशान हो चुका है सुअर सेट एवं सुअर के जल जाने से उसके आमदनी का श्रोत बंद हो गया है किसान ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है

News TOP Footer