दो करोड़ से अधिक रूपयों का गोलमाल डीजीआर कंपनी के संचालक और प्रबंधक गिरफ्तार

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजुलता पटले के मार्गदर्शन में जालसाजी के तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है बताया गया की 2 फरवरी को फरियादी बंषमणि पटेल पिता देवतादीन पटेल निवासी महुआर थाना अमिलिया ने थाना अमिलिया में षिकायत दर्ज कराई कि डीजीआर कंपनी के डायरेक्टर एवं प्रबंधक द्वारा 5 साल में पैसे दोगुने करने का प्रलोभन देकर पैसा जमा करा लिये है और अब समयावधि पूर्ण हो जाने के बाद पैसे का भुगतान नही कर रहे हैं। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना अमिलिया में धारा 420 409 34 भादवि एवं मध्यप्रदेष निक्षेपको के हितो का संरक्षण अधिनियम 2000 की धारा 6 के तहत कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आज दिनांक को आरोपी उमेष गुप्ता पिता स्वर्गीय गणेष गुप्ता उम्र 45 साल निवासी व्यौहारी जिला शहडोल राकेष गुप्ता पिता षिवनारायण गुप्ता उम्र 43 साल निवासी हुजूर जिला रीवा और जैनेन्द्र कुमार पटेल पिता कामता प्रसाद पटेल उम्र 47 साल निवासी पचोखर थाना चुरहट जिला सीधी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेष किया गया जहा से न्यायालय द्वारा आरोपियों को ज्यूडीषियल रिमांड पर जेल दाखिल किया गया। उक्त कार्रवाही में थाना प्रभारी अमिलिया दीपक बघेल सहायक उपनिरीक्षक समयलाल वर्मा प्रधान आरक्षक पुष्पेन्द्र सिंह रावेन्द्र सिंह आरक्षक धीरेन्द्र बागरी विवेक द्विवेदी संदीप चतुर्वेदी धीरेन्द्र शर्मा महेन्द्र तिवारी श्यामलाल अखिलेष तिवारी का विषेष सराहनीय योगदान रहा। सीधी पुलिस ने डीजीआर कंपनी के सभी निवेषकर्ताओं से अपील की है कि जितने भी निवेषकर्ताओं द्वारा डीजीआर कंपनी में पैसे निवेष किये गये हैं वो तत्काल मय दस्तावेज के साथ आवेदन षिकायत शाखा पुलिस अधीक्षक कार्यालय सीधी में जमा करना सुनिष्चित करें ताकि अविलम्ब आपकी निवेष की गई राषि वापिस कराई जा सकें।
