जिलेभर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका बैठी धरने प्रदर्शन पर

सीधी धर्मेंद : 24 मार्च को जिला मुख्यालय सीधी शहर के कलेक्ट्रेट के सामने स्थित बीथिका परिसर में जिलेभर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका अपने वेतनमान को बढ़ाए जाने और अपने नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलन करके धरने प्रदर्शन पर बैठी हुई हैं आंदोलन पर बैठी हुई आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर भाषण बाजी की और प्रदेश की सरकार को आड़े हाथों लिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका का कहना है कि जब तक सरकार उन्हें नियमित नहीं करती और बढ़ा हुआ वेतन मान नहीं देती तब तक वह इसी तरह से आंदोलन प्रदर्शन में डटे रहेंगे एकदिवसीय आंदोलन प्रदर्शन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका दो संगठन के बैनर तले धरना प्रदर्शन कर रही हैं जिनमें से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एकता यूनियन सीटू और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन एटक के बैनर तले धरना प्रदर्शन किया जा रहा है आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका का कहना है कि वह अपना ज्ञापन प्रदर्शन आज जिला प्रशासन को सौंपेंगे और अपनी मांगों को पूरा करने की मांग करेंगे।
