शा. उ. मा. वि. खड्डी की छात्र.छात्राओं को वोकेशनल शिक्षा के तहत कराया गया औद्योगिक भ्रमण

0 175
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 8 मार्च को जिले के रामपुर नैकिन के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खड्डी की छात्र.छात्राओं को वोकेशनल शिक्षा के तहत औद्योगिक भ्रमण कराया गया। विद्यालय के प्राचार्य धीरेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में सोमवार को सभी विद्यालयीन छात्र.छात्राओं को सीधी शहर लाया गया जहां टाटा कालेज और शासकीय संजय गांधी महाविद्यालय का भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान विद्यालय का शिक्षिकीय स्टाफ भी रहा है। खड्डी विद्यालय के वोकेशनल शिक्षा आईटी आईटीईएस एवं ब्यूटीवेलनेस के छात्र.छात्राओं को संजय गांधी महाविद्यालय के प्राध्यापको द्वारा मोटीवेट किया गया। इस दौरान प्राध्यापक डा अरविंद कुमार त्रिपाठी भौतिक शास्त्र डा पीके सिंह रसायन शास्त्र डा केबी सिंह राजनीति शास्त्र डा अवधराज सिंह प्राचार्य डा एम सलीम वनस्पति विज्ञान द्वारा अलग.अलग तरीके से संबंधित विषयों को लेकर छात्र एवं छात्राओं को शिक्षा से जुड़ी अनेक प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। प्राध्यापको द्वारा उन्हे जीवन में आगे बढऩे के लिए मोटीवेट किया गया। मालुम हो कि खड्डी विद्यालय के प्राचार्य धीरेन्द्र कुमार सिंह द्वारा समय.समय पर छात्र एवं छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक सराहनीय कदम उठाये जाते रहे हैं। संकुल प्राचार्य का दायित्व लेने के बाद श्री सिंह द्वारा संकुल अंतर्गत छात्र.छात्राओं के पठन.पाठन के मामले में भी हमेशा गंभीरता पूर्वक कार्य करते आ रहे हैं। खड्डी विद्यालय के छात्र.छात्राओं का यह औद्योगिक भ्रमण निश्चित ही उनके शिक्षा जीवन में सार्थक असर डालेगा। भ्रमण के दौरान छात्र.छात्राएं शिक्षा से जुड़ी गतिविधियों से अवगत हुए हैं। भ्रमण कार्यक्रम में प्राचार्य धीरेन्द्र कुमार सिंह के अलावा विद्यालयीन स्टाफ ओमप्रकाश कुशवाहा मनोज कुमार एवं कुमारी दीक्षा मंडिये साथ रहीं हैं।

News TOP Footer