उत्सव के रूप में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित

0 128
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 8 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस को पूरे जिले में उत्सव के रूप में मनाया गया। पूजा पार्क में आयोजित जिला स्तरीय उत्सव का शुभारम्भ जनपद पंचायत सीधी की अध्यक्ष शकुंतला धर्मेन्द्र सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं कन्या पूजन कर किया गया। इस अवसर पर जनपद सदस्य शीला यादव, उर्मिला सिंह सहित मातृशक्तियां उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के उद्बोधन का सीधी प्रसारण किया गया। जिसे उपस्थित लोगों द्वारा देखा सुना गया। इस अवसर पर कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी ने कहा कि महिलाओं के स्थिति में सुधार के लिए कई प्रयास किये गयें हैं जिनका परिणाम आज हमारे सामने हैं। लेकिन अभी भी बहुत कुछ सोचने और करने की आवश्यकता है। उन्होने कहा कि आज बेटियों को एक सुरक्षित माहौल देने की आवश्यकता है, इसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है। कलेक्टर श्री चैधरी ने कहा कि बेटों को भी घर पर शिक्षा दें जिससे वो महिला अधिकारियों के प्रति संवेदनशील रहें। कलेक्टर श्री चैधरी ने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में बेहतर कर रहीं हैं। आवश्यकता है तो उनके हुनर को दिखाने और समान अवसर प्रदान करने का। कलेक्टर ने कहा कि जिले की बेटी शिवरानी लोनिया ने बस हादसे में लोगों की जान बचाने के लिए जो किया वह अदम्य साहस की मिसाल है। आज मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा उनका सम्मान किया जाना पूरे जिले के लिए गर्व का विषय हैं। कलेक्टर ने कहा कि जिले की हर बेटी दूसरों के लिए प्रेरणा बनें इस दिशा में हम सब मिलकर प्रयास करें। अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों के प्रति समाज में संवेदना लाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरूआत की गई और निश्चित रूप से हम इस कार्य में सफल रहें हैं। अपर कलेक्टर ने कहा कि महिलाओं को समाज में बराबरी का हक दिलाने के लिए हमें अपने घरों से ही शुरूआत करनी होगी। इसके लिए बेटियों को अच्छी शिक्षा तथा रोजगार के अवसर प्रदान करें। बेटियों की शादी कम उम्र में नहीं करें उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर दें। जब बेटियां आत्मनिर्भर होंगी तभी प्रदेश और देश आत्मनिर्भर बन पायेगा। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा के लिए उत्कृष्ट कार्य करने पर कई महिलाओ और बच्चियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आर.के. शुक्ला, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास अवधेश सिंह, उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास नीलाम्बर मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी सहायक आयुक्त श्रेयस गोखले, परियोजना अधिकारी डाॅ. शेषनारायण मिश्रा, माधुरी सिंह सहित मातृशक्तियां उपस्थित रहीं।

News TOP Footer