धान की चोरी करने वाले चोर पकड़ाए भेजे गए जेल भुईमाड़ पुलिस ने की कारवाई

0 202
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पहले चोरो द्वारा घरों से नगदी जेवरातों की चोरी की जाती रही है लेकिन अब चोर घरों से अनाज की चोरी की चोरी करने लगे  है ऐसा ही एक मामला भुईमाड़ का सामने आया है 26 फरवरी को रामदेव सिंह गोंड़ द्वारा भुईमाड़ थाने मे पहुंचकर सूचना दी गई कि 22 फरवरी को उसके घर में रखी 10 खाड़ी धान कोई अज्ञात चोर द्वारा चुरा कर ले गया है चोरी की सूचना पर भुईमाड़ थाना प्रभारी द्वारा 380 का मामला कायम कर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपियों की पता तलाश की गई तो आरोपी नागेश्वर साकेत पिता रामलखन साकेत 30 वर्ष निवासी गैवटा व सुनील साकेत पिता हीरामणि साकेत निवासी भुईमाड़ से संदेह के आधार पर कड़ाई से पूंछतांछ की गई कड़ी पूंछतांछ में दोनो ने अपना जुर्म कबूलते हुए चोरी की गई धान पौने तीन क्विंटल कीमत करीब 6750 रूपये बरामद करवा करवाई जिसके बाद दोनो आरोपियों को मझौली न्यायालय में पेश किया गया जहां से दोनो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी संतोष चौरसिया और स्टाफ का सराहनीय कार्य रहा

News TOP Footer