राजस्व वसूली के दौरान अधिकारियों कर्मचारियों के साथ हो रही मारपीट के विरोध में सौपा गया ज्ञापन

सीधी धर्मेंद : मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनियों में राजस्व वसूली के दौरान अधिकारियों कर्मचारियों के साथ आए दिन हो रही मारपीट की घटनाओं को लेकर आज मध्य प्रदेश यूनाइटेड फोरम फॉर पावर एम्पलाइज एवं इंजीनियर सीधी द्वारा जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन में मांग की गई है कि मध्य प्रदेश की विद्युत वितरण कंपनियों में राजस्व वसूली को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ हो रही मारपीट को देखते हुए विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की सुरक्षा हेतु कदम उठाए जाए ज्ञापन देने पहुंचे विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों कर्मचारियों और मध्यप्रदेश यूनाइटेड फोरम फॉर पावर एम्पलाइज एवं इंजीनियर्स के पदाधिकारियों ने कहा कि होशंगाबाद ग्वालियर रीवा के मनिगवा नरसिंहपुर के साईं खेड़ा सहित अन्य कई जगहों पर विद्युत राजस्व वसूली के दौरान अधिकारियों कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई है जिनके आरोपियों पर अब तक कार्यवाही नहीं की गई है उन पर तत्काल कार्यवाही की जाए और अधिकारियों कर्मचारियों की सुरक्षा ले के लिए पर्याप्त कदम उठाए जाएं। जिले के डिप्टी कलेक्टर श्रेयश गोखले को अपना ज्ञापन सौंपने के बाद मध्य प्रदेश यूनाइटेड फोरम फॉर पावर इंजीनियर के पदाधिकारियों ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपने ज्ञापन की मांगो की जानकारी दी।
