सीधी पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग में 129 वाहनों के चालान कर वसूला 64 हजार रू समन शुल्क

0 281
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन वाहन चेकिंग अभियान में विशेष रुप से यात्री वाहन एवं मालवाहक वाहनों में ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई के निर्देश पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत द्वारा दिए गए हैं जिसके पालन में समस्त थाना चौकी क्षेत्रों में विशेष चेकिंग पॉइंट बनाकर लगातार वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है  क्षमता से अधिक सवारी ढोने वाले वाहन जिनमें यात्री बस ऑटो मैजिक आदि शामिल हैं पर विशेष कार्यवाही कर न्यायालय भेजे जाने का सिलसिला जारी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर सीधी पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर वाहन चालकों को समझाइश भी दी गई है फिर भी जिन वाहन चालकों पर समझाइश का असर नहीं पड़ रहा उन पर सख्त कार्यवाही की जा रही है। जिले में चल रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान जिले से गुजर रही समस्त बसों को चेक किया गया इनमें एक बस में क्षमता से अधिक सवारी पाए जाने पर जब्त कर उसका प्रकरण तैयार कर न्यायालय भेजा गया है। इसके अतिरिक्त 23 ऑटो चालकों पर भी चलानी कार्यवाही की गई। बताया गया की यात्री बसों में रजिस्ट्रेशन फिक्स रूट परमिट बीमा फिटनेस पीयूसी अग्निशमन यंत्र फर्स्ट एड बॉक्स वाहन में नंबर के साथ.साथ चालक एवं परिचालक का लाइसेंस एवं निर्धारित वेशभूषा में होना आवश्यक है। बसों में किसी भी हालत में ओवरलोड सवारी ना हो और बस निर्धारित गति सीमा में चलें इस बात की समझाइश भी बस ऑपरेटर्स को दी जा चुकी है।

News TOP Footer