ए एन एम को अनमोल एप का दिया गया प्रशिक्षण

0 155
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल मिश्रा द्वारा बताया गया कि वर्तमान में प्रत्येक विकासखंड अंतर्गत कार्यरत समस्त ए एन एम कार्यकर्ताओं को अनमोल एप का प्रशिक्षण खंड वार जिले में प्रदान किया जा रहा है। अब अनमोल ऐप के माध्यम से जननी सुरक्षा योजना एवं प्रसूति सहायता योजना के हितग्राहियों को भुगतान करने की व्यवस्था शासन द्वारा की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिश्रा ने बताया कि अनमोल एप के संचालन के लिए सभी ए एन एम कार्यकर्ताओं को शासन स्तर से टेबलेट प्रदान किया गया है। जिसमें इंटरनेट व्यवस्था हेतु प्रत्येक माह 200 रुपए का डाटा शासन द्वारा रिचार्ज करवाया जाता है। इस ऐप में ए एन एम कार्यकर्ता द्वारा अपने क्षेत्र के लक्ष्य दंपतियों की जानकारी दर्ज की जाएगी तथा आगामी आने वाले समय में उन दंपतियों के ए एन सी, प्रसव, टीकाकरण, परिवार नियोजन की जानकारी को समय-समय पर अपडेट किया जाएगा। दर्ज की गई जानकारी के माध्यम से उन हितग्राहियों को समय अनुकूल स्वास्थ्य लाभ एवं शासन द्वारा प्रदाय आर्थिक लाभ प्रदान किया जा सकेगा। इस ऐप में पति एवं पत्नी का समग्र आईडी तथा बैंक खाता की जानकारी दर्ज होना आवश्यक है तथा ऐप में पंजीयन के बाद आवश्यक है कि संबंधित दंपति के गर्भकाल के दौरान 4 ए एन सी की नियमानुसार समस्त जानकारी दर्ज की गई हो अन्यथा संबंधित हितग्राही को जेएसवाई, पीएसवाई का भुगतान नहीं हो पाएगा। ऐप में दर्ज समग्र आईडी का समग्र पोर्टल से सत्यापित करने की व्यवस्था बनाई गई है। उक्त कार्य की निगरानी एवं मूल्यांकन खंड स्तर पर ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर के द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा। आगामी माह से आशा एवं ए एन एम कार्यकर्ताओं को जियो नेटवर्क कि सी यू जी सिम शासन स्तर से प्रदान की जा रही है जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग तथा 1जी बी डाटा प्रतिदिन की व्यवस्था रहेगी ताकि समस्त मैदानी कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन कार्यों एवं दूरभाष पर संपर्क स्थापित करने में किसी प्रकार की परेशानी ना आए।

News TOP Footer