पुलिस अधीक्षक ने अभियोजन अधिकारियों के साथ कोर्ट मुहर्रिरों की ली बैठक

0 201
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के नेतृत्व में अभियोजन अधिकारियों और कोर्ट मुहर्रिरों की बैठक ली गई बैठक का आयोजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभागार में किया गया जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले लोक अभियोजक उमेश सिंह चौहान विशेष लोक अभियोजक सुखेन्द्र द्विवेदी अतिरिक्त लोक अभियोजक आदित्य प्रताप सिंह अपर लोक अभियोजक शंकर दयाल शुक्ला अपर लोक अभियोजक श्रीमती स्नेह लता तिवारी अपर लोक अभियोजक श्रीमती निशा सक्सेना तथा सहायक लोक अभियोजन अधिकारी प्रशांत पांडेय एवं पुलिस विभाग के कोर्ट मुहर्रिर उपस्थित रहे बैठक में चिन्हित तथा सनसनी मामलों की समीक्षा की गई एवं ज्यादा सेज्यादा मामलों में तथा शीघ्र सजयाबी हेतु विचार विमर्श किया गया । बैठक में पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा पूर्व के दोषमुक्त मामलों का उदाहरण को लेकर दोष मुक्ति के कारणों को चिन्हित कर पुलिस अधिकारियों तथा अभियोजन अधिकारियों द्वारा हुई कमियों को दूर कर भविष्य में ज्यादा से ज्यादा मामलों में सजायाबी हेतु रणनीति बनाई गई ।

News TOP Footer