सीधी जिले के ग्राम हत्था में संयुक्त किसान मोर्चा ने किया चक्काजाम आंदोलन

0 156
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : तीन किसान विरोधी काले कानूनों को वापस करने और समर्थन मूल्य के गारंटी का कानून बनाए जाने हेतु दिल्ली की सीमाओं पर एवं देश भर में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आंदोलन किया जा रहा है। किसान आंदोलन को तोड़ने पर मोदी सरकार साजिश एवं षड्यंत्र पर उतारू है। सरकार के नापाक इरादों को आम लोगों तक पहुंचाने संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 6 फरवरी को सभी राष्ट्रीय राजमार्ग पर 12 बजे से 3 बजे तक चक्काजाम आंदोलन का फैसला किया था उसी तारतम्य में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 39 के ग्राम हत्था में संयुक्त किसान मोर्चा सीधी द्वारा चक्काजाम आंदोलन किया गया। आंदोलन को संबोधित करते हुए टोंको.रोंको.ठोंको क्रांतिकारी मोर्चा के संयोजक उमेश तिवारी ने कहा कि मौजूदा मोदी सरकार उद्योगपतियों की चाकर है देश के तमाम संसाधन पूंजीपतियों को लुटाने पर आमादा है। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए किसान की जमीन को छीनकर उद्योगपतियों के हवाले करने हेतु तीन कृष कानून लाया गया है। उमेश तिवारी ने कहा कि यह तीनों कानून सिर्फ किसान विरोधी ही नहीं आमजन के लिए भी घातक हैं। ठेके की खेती का कानून लाकर प्रावधान किया गया है कि पूजीपतियों से किसान का जब समझौता होगा उसमें यह होगा कि पूंजीपति किसान को खाद बीज कीटनाशक तकनीकी सहायता देगा फसल के दाम और फसल की चेकिंग का एग्रीमेंट होगा और जब सारी फसल पककर तैयार होगी वह सारी फसल व्यापारी के गोदाम में जाएगी। मतलब साफ सरकार के पास खरीदने के लिए एक दाना नहीं होगा। सभी फसल पूंजीपति इसलिए खरीद लेगा क्योंकि भंडारण का प्रतिबंध इस कानून में से हटा लिया गया है। परिणाम होगा कि 82 करोड़ गरीब लोगों को दिया जाने वाला सस्ता खाद्यान्न बंद होगा देश की 5 लाख राशन की दुकान बंद होगी उसमें लगे लोग बेरोजगार होंगे। खाद बीज कीटनाशक कृषि उपकरण एग्रीमेंट के तहत उद्योगपति देगा तो छोटे दुकानदार की दुकान बंद होगी जिससे किसान यह सब खरीदता है। इतना ही नहीं जब सारी फसल पूंजीपति के गोदाम में होगी तो वह मनमाने दाम पर बेचेगा जिससे देश के सभी नागरिक प्रभावित होंगे। मतलब मोदी सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानून से किसान बेचते वक्त मरेगा बाकी की सारी जनता खरीदते वक्त मरेगी। अंत में चक्काजाम आंदोलन स्थल पर पहुंचे तहसीलदार रामपुर नैकिन को राष्ट्रपति महोदय के नाम का पांच सूत्री ज्ञापन पत्र सौंपा गया।

News TOP Footer