सहकारी समितियों के कर्मचारीओ ने किया अन्न उत्सव का बहिष्कार जुलूस निकाला कर जताया विरोध

0 228
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : विगत 4 फरवरी से सीधी जिले के सहकारी समितियों के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सीधी शहर के कलेक्ट्रेट के सामने स्थित बीथींका परिसर में अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे हैं इस दौरान उचित मूल्य दुकान के कर्मचारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दी हैं जिससे लोगों को अनाज की समस्या हो रही है इधर अपनी मांगों के समर्थन में हड़ताल पर बैठे शासकीय उचित मूल्य दुकान के कर्मचारियों ने 7 फरवरी को जिले भर में आयोजित अन्न उत्सव का भी बहिष्कार किया और अपनी दुकानें बंद रखी इतना ही नहीं हड़ताली कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में सीधी शहर में पीएसओ मशीन को ठेले में रखकर जुलूस भी निकाला और अपनी मांगे पूरी करने की मांग की। सीधी शहर में अपनी मांगों के समर्थन में हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने सिटी हलचल को अपनी मांगों की जानकारी देते हुए कहा कि हमारे वेतन भत्तो के साथ सरकार को अब हमारा नियमितीकरण भी कर देना चाहिए। अपनी मांगों के समर्थन में जिले भर में उचित मूल्य दुकानों को बंद करके हड़ताल कर रहे कर्मचारियों को इस बात की परवाह नहीं है कि उनके आंदोलन की वजह से लोगों का दाना पानी उनकी दुकानों में बंद है और यदि शासन प्रशासन ने जल्द ही इस ओर कदम नहीं उठाया तो ना जाने कितने गरीबों को भूखे मरने की नौबत आ जाएगी ऐसे में शासन प्रशासन को चाहिए कि जल्दी वहीं कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान दें और समस्या का निराकरण कराएं जिससे समय पर गरीबों को अनाज मिल सके।

News TOP Footer