सहायक ग्रेड-2 अंजनी प्रसाद शर्मा के अर्धवार्षिकी सेवानिवृत्त की आयु पूर्ण होने पर दी गयी भावभीनी विदायी

0 266
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 30 जनवरी को कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी सहित उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आरडीएम शाखा सहायक ग्रेड-2 अंजनी प्रसाद शर्मा के अर्धवार्षिकी सेवानिवृत्त की आयु पूर्ण होने पर भावभीनी विदायी दी गयी। विदाई समारोह में श्री शर्मा को शाल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया तथा उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दी गयी। उल्लेखनीय है कि श्री शर्मा द्वारा 04.06.1988 को सेवा में आने के उपरान्त लगभग 33 वर्षों के सेवाकाल में कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं में अपनी सेवाएं दी गई हैं। इस अवसर पर अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली, एसडीएम गोपद बनास नीलांबर मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर श्रेयस गोखले उपस्थित रहे।

News TOP Footer