ठोस अपशिष्ट के संग्रहण के नए वाहनों को विधायक सीधी केदारनाथ शुक्ल ने दिखाई हरी झंडी

सीधी धर्मेंद : नगर पालिका सीधी में अनुबंध के माध्यम से रैमकी संस्था के द्वारा नगर में उत्पन्न होने वाले ठोस अपशिष्ट के संग्रहण हेतु कुल सात मैजिक एवं एक लोडर वाहन को सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला तथा कलेक्टरएवं प्रशासक नगर पालिका सीधी रवींद्र कुमार चैधरी द्वारा हरी झंडी दिखाकर योजना का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से रैमकी संस्था द्वारा नगरपालिका सीधी के सभी वार्डों में उत्पन्न होने वाले कचरे का संग्रहण किया जाएगा एवं उसका परिवहन नियमित रूप से किया जा कर उसका साइंटिफिक डिस्पोजल योजना अंतर्गत ग्राम पहड़िया एवं ग्राम सगरा जिला रीवा में आवंटित 18.5 हेक्टेयर भूमि पर अंबन्धानुसार किया जावेगा। आज कार्यक्रम में अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली, एसडीएम गोपद बनास नीलाम्बर मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर श्रेयस गोखले, तहसीलदार गोपद बनास लक्ष्मीकांत मिश्रा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमला कोल, उपयंत्री बी. के. तिवारी, धर्मेन्द्र शुक्ला, रामनरेश मिश्रा सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
