सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को यातायात नियमों की दी गई जानकारी

0 153
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम के तहत यातायात प्रभारी एसपी शुक्ला द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 के सभागार में विद्यार्थियों को यातायात संबंधी नियमों की जानकारी दी गई साथ ही विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान यातायात पुलिस ने बच्चों के बीच पंपलेट बांटे एवं गीत और स्लोगन के माध्यम से उनके बीच यातायात जागरूकता संबंधी विभिन्न प्रकार की गतिविधियां संचालित की । इस दौरान विद्यालय की छात्राओं ने यातायात जागरूकता संबंधी गीतों की प्रस्तुति भी की। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने यातायात नियमों का पालन करने की शपथ भी ली।

News TOP Footer