समय-सीमा पत्रों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी द्वारा निर्देशित किया गया है कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण दर्ज कराया जाना सुनिश्चित करें

0 238
Main Ad1

कृतिका सीधी :

समय-सीमा पत्रों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी द्वारा निर्देशित किया गया है कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण दर्ज कराया जाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री चैधरी ने इसके लिए हितग्राहियों से संवाद स्थापित करने तथा उनकी समस्या को समझते हुए नियमों के अनुरूप उनकी समस्या का समाधान करने के लिए कहा है। कलेक्टर श्री चैधरी द्वारा समाधान आॅनलाईन के चयनित विषयों तथा 100 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निराकृत करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर द्वारा हितग्राही मूलक योजनाओं से जुड़ी शिकायतों को संवेदनशीलता के साथ निराकृत करने के लिए कहा गया है। उन्होने निर्देशित किया है कि कोई भी शिकायत बिना निराकरण दर्ज कराये अगले स्तर तक नहीं जाए तथा उनमें दर्ज जवाब संतुष्टिकारक हो। धान उपार्जन की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री चैधरी द्वारा सभी खरीदी केन्द्रों से धान का शत-प्रतिशत उठाव आगामी तीन दिवस में करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही सभी कृषकों का समय से भुगतान सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर श्री चैधरी द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर संबंधित विभागों को समसामयिक विषयों पर आधारित झांकियां बनाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होने कहा कि झांकियां लोगों के लिए ज्ञानवर्धक एवं शिक्षाप्रद होनी चाहिए जिससे नागरिक उससे लाभान्वित हो सकेंगें। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आर.के शुक्ल सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर

News TOP Footer