जनपद पंचायत सीधी के ग्राम से तेगवा में शिक्षक वृद्धजन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया


कृतिका सीधी :
18 जनवरी को जनपद पंचायत सीधी के ग्राम से तेगवा में शिक्षक वृद्धजन सम्मान समारोह का आयोजन जिले के बीजेपी अध्यक्ष इन्द्रशरण सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया सम्मान समारोह में आयोजकों ने अतिथियों का स्वागत किया स्वागत के बाद अतिथियों द्वारा सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों और वृद्ध ग्रामीणों का शाल और श्रीफल देकर सम्मान किया गया। सम्मान समारोह के पूर्व गांव के छात्र छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी और ग्रामीणों ने शैला नित्य की प्रस्तुति दी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर
