अजयसिंह ने आज सिंगरौली में किसान आंदोलन में कहा कि भाजपा सरकार ने अब नया तरीका निकाल लिया है जो खुद न कर पायें उसे सुप्रीम कोर्ट पर थोप दो


कृतिका सीधी :
पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने आज सिंगरौली में किसान आंदोलन में कहा कि भाजपा सरकार ने अब नया तरीका निकाल लिया हैए जो खुद न कर पायें उसे सुप्रीम कोर्ट पर थोप दो फिर सुप्रीम कोर्ट के माध्यम से फैसला करा लो काले कृषि कानूनों में उन्होने ऐसा ही किया सुप्रीम कोर्ट ने कानून पर अमल तो रोका लेकिन समिति गठित करके एक पुछल्ला लगा दिया समिति में वही सब लोग हैं जो किसान विरोधी क़ानूनों का समर्थन कर चुके हैं अजयसिंह ने कहा कि मोदी सरकार धीरे धीरे सभी वर्गों को खत्म कर रही हैद्य पहले सैंकड़ों उद्योगपतियों को निबटाया फिर नोटबंदी करके माता बहनों की जमा पूंजी खत्म करवा दी युवाओं को ठगा और बेरोजगारी चरम पर पहुँचा दी सभी बड़ी सरकारी कंपनियों को एक एक कर नष्ट करवाया या बेचना शुरू कर दिया बीएसएनएल रेलवे भेल एयर इंडिया तेल कंपनियाँ बैंक एलआईसी जैसे कई उदाहरण हैं जब उन्हें लगा कि अभी तो किसान बचा है जो इनकम टेक्स भी नहीं देता और नये नये ट्रेक्टर खरीद रहा है तो उन्हें निबटाने के लिए कृषि कानून ले आए ऐसा कृषि कानून बना दो कि किसान को समर्थन मूल्य न मिले उनकी जमीन दूसरा उद्योगपति ले ले यह कानून कोई साधारण कानून नहीं है किसान केवल कागज पर जमीन के मालिक रहेंगे कब्जा किसी उद्योगपति का रहेगा यही कारण है कि इसके खिलाफ अलग अलग प्रान्तों से आवाज उठ रही है श्री सिंह ने कहा कि बीजेपी की इसी मानसिकता और विचारधारा के खिलाफ हम सभी अंग्रेजों के बाद अब दूसरी आजादी की लड़ाई लड़ रहे हैं जो लंबी चलेगी आगे अजय सिंह ने कहा कि शिवराज सिंह को सिंगरौली तब याद आता है जब चुनाव आते हैं कहते हैं सिंगरौली को सिंगापुर बना दूंगा भले ही सरकार का पूरा खजाना लुटाना पड़े आजकल वे नये मोड में हैं अधिकारियों के लिए गाड़ दूंगा उल्टा लटका दूंगा तान दूंगा किसी को नहीं छोड़ुंगा जैसी गुंडों की भाषा बोल रहे हैं चार दिनों में छह एसपी बदल दिये इस नौटंकी से कुछ नहीं होने वाला पहले खुद अपना रवैया बदलो अधिकारी खुद ब खुद ठीक हो जाएंगे छोटे अधिकारियों को धमकाने से कुछ नहीं होगा वसूली आपके राज में हो रेत और खनन माफिया आपकी शह पर पनपें और आप कहो कि सबको निबटा दूंगा उन्होंने कहा कि समय आ गया है जब सभी वर्गों को जोरदार आवाज उठानी पड़ेगी।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
