मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराध की रोकथाम हेतु जन-जागरूकता अभियान ‘‘सम्मान’के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया गया


कृतिका सीधी :
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास अवधेश कुमार सिंह ने जानकारी देकर बताया कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराध की रोकथाम हेतु जन-जागरूकता अभियान ‘‘सम्मान’के अंतर्गत कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी एवं पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के निर्देशानुसार मकर संक्रांति पर्व पर गऊघाट, चुरहट सोन नदी तट पर व बस स्टैंड सीधी के पास रंगदूत समाजसेवा शिक्षण समिति सीधी द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराध को रोकने के लिए आम जन को जागरुक किया गया। उन्होने बताया कि नाट्य कलाकारों द्वारा अभिनय के माध्यम से उपस्थित दर्शकों को बताया गया कि किसी महिला के विरुद्ध अपराध होने पर मूकदर्शक नहीं बने रहना चाहिए अपितु महिला को सहायता व सुरक्षा प्रदान करना चाहिए। पुलिस सहायता 100 नंबर अथवा नजदीकी पुलिस थाना को सूचित करना चाहिए। महिला हेल्पलाइन नंबर 181 पर भी सूचना दी जा सकती है। 18 वर्ष से कम आयु के बालक-बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराध की सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर भी दी जा सकती है। श्री सिंह ने बताया कि जागरूकता अभियान की अगली कड़ी में हस्ताक्षर अभियान, ग्रामपंचायत व आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा संबंधी कानूनों की जानकारी प्रदान की जायेगी।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
