रामपुर नैकिन पुलिस ने एक वर्ष पहले 15 लाख की चोरी का किया खुलासा

0 331
Main Ad1

कृतिका सीधी :

थाना प्रभारी रामपुर नैकिन अशोक पांडेय के नेतृत्व में चौकी प्रभारी पिपरांव उप निरीक्षक विशाल शर्मा एवं टीम ने लगभग 1 वर्ष पूर्व चोरी हुए 15 लाख रुपए कीमती विद्युत उपकरण के मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए जिला जेल सीधी दाखिल कराया गया है। बताया गया है की 7 जनवरी 2020 को फरियादी सूर्यमणि तिवारी पिता स्वर्गीय राज नारायण तिवारी उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम जमुई कला थाना गढ़ जिला रीवा के द्वारा दिनांक 24 दिसंबर 2019 के सुबह करीबन 7 बजे ग्राम इटावा चौकी क्षेत्र में रखे 40 नग लोहे के विद्युत पोल एक बंडल विद्युत का तार कुल कीमती लगभग 15 लाख रुपए का अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी करके ले जाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया था। जिस पर से थाना रामपुर नैकिन में चोरी के तहत मामला पंजीबद्ध करते हुए अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही थी जिसमें 40 नग विद्युत के पोल लावारिस हालत में मिलने पर पुलिस द्वारा 7 जनवरी 2020 को ही जप्त कर लिए गए थे एवं तार तथा आरोपियों की पता तलाश जारी थी परंतु तब पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी। हाल ही में मुखबिर की सूचना के आधार पर एक बार उक्त मामले की जांच पड़ताल की गई तो दिनांक 31 मार्च 2020 को प्रकरण के आरोपी रविदास पडवार पिता रामूदास पडवार उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम समनापुर थाना समनापुर डिंडोरी हाल निवासी शीतला मंदिर नरेंद्र किराना स्टोर के पास टाटीबंध थाना आमनाका जिला रायपुर छत्तीसगढ़ को गिरफ्तार कर चोरी में प्रयुक्त वाहन ट्रेलर क्रमांक. सीजी 04 जेडी 8300 को जप्त करके दिनांक 1 जनवरी 2020 को प्रकरण के दूसरे आरोपी ध्रुव कुमार पांडेय पिता गोविंद प्रसाद पांडे निवासी ग्राम रेहड़ी थाना गढ़ जिला रीवा हाल निवासी कैलाशपुरी थाना विश्वविद्यालय जिला रीवा को गिरफ्तार कर चोरी में प्रयुक्त वाहन ट्रैक्टर हाइड्रा क्रमांक एमपी19 एसी 3705 को जप्त करते हुए दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी रामपुर नैकिन अशोक पांडे चौकी प्रभारी पिपराव उप निरीक्षक विशाल शर्मा सहायक उपनिरीक्षक इंद्र बली सिंह सहायक उपनिरीक्षक एस के पांडे आरक्षक विवेक सिंह सत्येंद्र सिंह एवं नायक शशी शेखर उपाध्याय का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer