कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी ने सड़क दुर्घटना में मृतको के परिजनों को 30 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है

0 232
Main Ad1

कृतिका सीधी :

कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी ने सड़क दुर्घटना में मृतको के परिजनों को 30 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। कलेक्टर श्री चैधरी ने बताया कि ग्राम कठार तहसील रामपुर नैकिन जिला सीधी के शिवकुमार यादव की दिनांक 18.09.2020 को ग्राम रूपई डोल तहसील रामपुर नैकिन जिला सीधी में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने से निकटतम वारिस पिता रघुवीर यादव को 15 हजार रूपये एवं ग्राम सेंधवा तहसील मझौली जिला सीधी के संतोष सिंह की दिनांक 06.09.2020 को ग्राम छुही हाई स्कूल तिराहे के पास तहसील मझौली जिला सीधी में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने से निकटतम वारिस पत्नी स्वाती सिंह को 15 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer