ऑनलाइन वीडियों कालिंग के माध्यम से जिला जेल सीधी का किया गया निरीक्षण

0 244
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : म.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सवा प्राधिकरण के अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में आज दिनांक 26 दिसम्बर 2020 को अपर जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी डी.एल.सोनिया द्वारा के ऑनलाइन वीडियों कालिंग के माध्यम से जिला जेल सीधी का निरीक्षण किया गया साथ ही पुरूष बंदियों एवं महिला बंदी की समस्या सुनी गई। इसी तरह ग्राम भेलकी तह. चुरहट में अरविन्द पटेल पी.एल.वी. के सहयोग से ऑनलाईन वीडियों कालिंग के माध्यम से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी डी.एल.सोनिया के द्वारा कालेज के छात्रों को एवं उपस्थित लोग नशामुक्ति भरण पोषण, संवैधानिक अधिकार एवं कर्तव्य सालसा योजना के अन्तर्गत अपराध पीड़ित प्रतिकरण योजना, विधिक सहायता की जानकारी दी गई साथ ही कोविड-19 के बचाव एवं विद्यालयीन शिक्षा के बाद प्रतियोगी परीक्षा के बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के बारे में समझाईस दी।

News TOP Footer