सीधी शहर के जहुर काम्पलेक्स मे दिखी क्रिसमस की झॉकियॉ

सीधी धर्मेंद : सीधी शहर के जहुर काम्पलेक्स मे क्रिसमस के अवसर पर दिखी भव्य झॉकियॉ लोगो के आकर्षण का केन्द्र बनी रही जिसकी सैकड़ो लोगों ने सेल्फी ली कार्यक्रम के आयोजक सिराज अंसारी ने बताया कि उक्त अवसर पर लोग एक दूसरे को उपहार देते नजर आयें उक्त स्थल पर क्रिसमस का पेड़ रंग बिरंगी रोशनी जन्म की झाँकी और हॉली आदि लोगों के लिये आकर्षण का केन्द्र बना जिसमे श्रीमती अलेक्सान्द्रा अंशारी का विशेष योगदान रहा शुक्रवार की सुबह से ही सांता क्लॉज़ बने व्यक्ति के द्वारा बच्चों को टॉफी एवं चाकलेट देने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया था जो कि देर रात तक चलता रहा जानकारो कि माने तो यह त्योहार कुछ दशक पहले तक केवल विदेश में ही मनाया जाता था लेकिन अब भारत में भी इस त्यौहार का चलन ज्यादा हो गया है।
