तहसील गोपद बनास अंतर्गत न्यायालय तहसीलदार गिर्द 2 की समीक्षा बैठक एवं राजस्व कैंप कोर्ट का आयोजन अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में ग्राम रामपुर स्थित माध्यमिक शाला के प्रांगण में किया गया।

0 272
Main Ad1

तहसील गोपद बनास अंतर्गत न्यायालय तहसीलदार गिर्द 2 की समीक्षा बैठक एवं राजस्व कैंप कोर्ट का आयोजन अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में ग्राम रामपुर स्थित माध्यमिक शाला के प्रांगण में किया गया। अपर कलेक्टर श्री पंचोली द्वारा हल्का बार पटवारियों द्वारा संधारित किए जाने वाली नामांतरण पंजी एवं राजस्व प्रकरण पंजी से प्रकरणों का मिलान करते हुए समीक्षा की गई तथा पटवारियों को नियत समय सीमा में नामांतरण बंटवारा सीमांकन समेत अन्य राजस्व सुविधाएं प्रदाय करने के संबंध में निर्देशित किया गया। मौके पर ही न्यायालय तहसीलदार गिर्द 2 के पीठासीन अधिकारी सौरव मिश्रा द्वारा कुल 7 बंटवारा 45 नामांतरण 5 सीमांकन 5 नक्शा तरमीम 38 भू अधिकार पुस्तिका 10 अन्य विविध मामले सहित कुल 110 राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया व उपस्थित पक्षकारों को प्रति प्रदाय की गई। अपर कलेक्टर श्री पंचोली ने बताया कि कलेक्टर रवींद्र कुमार चैधरी के निर्देशन में जिले के सभी तहसीलों में क्रमबद्ध तरीके से राजस्व लोक अदालतों के आयोजन किया जाएगा। जिनमें हल्का बार पटवारियों द्वारा संधारित किए जाने वाली नामांतरण पंजी एवं राजस्व प्रकरण पंजी से प्रकरणों का मिलान करते हुए समीक्षा की जाएगी। लोक अदालतों के माध्यम से अधिक से अधिक राजस्व प्रकरणों के निराकरण के प्रयास किए जाएंगे, जिससे पक्षकारों को राहत प्रदाय की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि अगली राजस्व लोक अदालत 26 नवंबर को न्यायालय नायब तहसीलदार गोपद बनास वृत्त सेमरिया की ग्राम खाम्ह में तथा 28 नवंबर को न्यायालय तहसीलदार मझौली की ग्राम पाड़ में आयोजित की जाएगी।

News TOP Footer