24 नवम्बर को जिले में कोविड-19 के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए विभिन्न व्यापारिक संगठनों, बारात घर संचालकों, बस एवं ऑटो संचालकों के साथ बैठक का आयोजन कर भावी रणनीति पर चर्चा की गई

0 301
Main Ad1

24 नवम्बर को जिले में कोविड-19 के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए विभिन्न व्यापारिक संगठनों, बारात घर संचालकों, बस एवं ऑटो संचालकों के साथ बैठक का आयोजन कर भावी रणनीति पर चर्चा की गई। कलेक्टर रवींद्र कुमार चैधरी एवं पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत की उपस्थित में आयोजित बैठक में गत दिवस देश और प्रदेश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के दृष्टिगत संक्रमण के रोकथाम एवं बचाव हेतु जिला आपदा संकट प्रबंधन समिति की आयोजित बैठक के प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की गई। कलेक्टर श्री चैधरी एवं पुलिस अधीक्षक श्री कुमावत ने कहा कि जिले में कोविड-19 के संक्रमण के मामले पुनः बढ़ रहे हैं। इन पर रोक लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने आवश्यक हैं। यदि हम आज सजग नहीं हुए तो भविष्य में कठोर निर्णय लेने पड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। इसमें सभी सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। बैठक में व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा बाजार का समय रात्रि 8 बजे तक संचालन का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही प्रत्येक दुकान में बिना मास्क के लोगों को सेवायें नहीं देने पर सहमति व्यक्त की गई। सभी दुकानों में मास्क की व्यवस्था दुकानदारों द्वारा रखने तथा आवश्यकतानुसार ग्राहकों को उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने पर , साथ ही सेनेटाइजर की व्यवस्था रखने की बात पर सहमति बनी है। लोगों को जागरूक करने हेतु प्रशासन के साथ-साथ सभी व्यापारिक संगठन भी मिलकर अभियान चलायेंगे। इसी प्रकार विवाह घर के संचालकों द्वारा कोरोना की रोकथाम हेतु सभी आवश्यक कदम उठाने की बात कही गयी है। वैवाहिक समारोहों में शासन द्वारा निर्धारित संख्या का सदैव ध्यान रखा जाएगा। विवाह घर में मास्क तथा सेनेटाइजेशन की व्यवस्था भी रखी जाएगी। इसके साथ ही थर्मल स्कैनर एवं पाल्स आक्सिमिटर के माध्यम से विवाह घर में कार्य करने वाले कर्मचारियों का नियमित अंतराल में स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। बैठक में बसों, टैक्सी, ऑटो जैसे सार्वजनिक वाहनों के प्रतिनिधियों द्वारा इस महामारी की रोकथाम के लिए तथा लोगों को जागरूक करने के अभियान में हिस्सेदारी की बात कही गयी है। सभी सार्वजनिक वाहनों में निर्धारित संख्या के अनुरूप ही यात्रियों को बैठाया जाएगा। इसके साथ ही मास्क और सेनेटाइजर का प्रयोग अनिवार्य रहेगा। कलेक्टर श्री चैधरी एवं पुलिस अधीक्षक श्री कुमावत ने कहा कि यह उम्मीद की जा सकती है कि उक्त निर्देशों के पालन से महामारी को रोकने में सफलता मिलेगी तथा भविष्य में कठोर कदम उठाने के आवश्यकता नहीं होगी। बैठक में अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली, उपखंड अधिकारी गोपद बनास नीलांबर मिश्रा, तहसीलदार लक्ष्मीकांत मिश्रा सहित व्यापारिक संगठनों के सदस्य, बारात घर के संचालक तथा बस एवं ऑटो संचालकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

News TOP Footer