सब्यसाची के अध्यक्ष संजय भदोरिया के द्वारा कोरोना महामारी से बचने की शपथ दिलाई गई

0 578
Main Ad1

 

कृतिका सीधी :

वर्तमान में कोरोना के संक्रमण के खतरे को देखते हुए अनलॉक फाइव के दौरान प्रधानमंत्री के जन जागरूकता आंदोलन में अपनी भागीदारी प्रस्तुत कराते हुए सब्यसाची द्वारा संचालित जन शिक्षण संस्थान सीधी के कर्मचारियों तथा अनुदेशकों को सब्यसाची के अध्यक्ष संजय भदोरिया द्वारा संस्थान के सभागार में कोविड.19 की शपथ दिलाई गई इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष द्वारा शपथ दिलाते हुए सभी कर्मचारियों तथा अनुदेशकों से यह कहा गया क्योंकि वर्तमान में अनलॉक पॉइंट फाइव जीरो का दौर चल रहा है और वर्तमान में देश की अर्थव्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए कुछ संस्थानों को छोड़कर बाकी सभी संस्थानों और प्रतिष्ठानों को खोल दिया गया है अतः वर्तमान परिवेश में सावधानी कुरौना से बचाव का सबसे कारगर तरीका है इसलिए मन इसलिए प्रधानमंत्री महोदय के इस आंदोलन को हमें हर हाल में सफल बनाना है ताकि अपने आसपास के लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरुक कर उन्हें इससे मुक्त रखा जा सके। कार्यक्रम में उपस्थित संस्थान के निदेशक द्वारा पत्नियों को सावधानी बरतने की अपील की गई ताकि कोरोना के वर्तमान घातक रूप से खुद को बचा जा सके उन्होंने कहा कि अभी तक इस महामारी की कोई दवा नहीं है इसलिए आवश्यक हम सभी इसकी भयावहता को समझें और ली गई शपथ का पालन करें। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी महेंद्र सिंह बृजेश सिंह शोभा सिंह सोमनाथ साहू रामसुंदर साकेत सत्येंद्र केवट रविदास गोरी के अलावा विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों की अनुदेशकों ने भाग लिया।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer