15 अक्टूबर को विश्व हाथ धुलाई दिवस के अवसर पर समय समय पर हाथ धोने के लिए किया गया प्रेरित

0 178
Main Ad1

कृतिका सीधी :

15 अक्टूबर को विश्व हाथ धुलाई दिवस के रूप में मनाया जाता है। चूंकि वर्ष 2020 में देशभर में कोविड-19 महामारी के प्रकोप से डब्ल्यू.एच.ओ. के अनुसार अब तक 66 लाख से भी अधिक पॉजिटिव केस तथा 1 लाख से अधिक मृत्यु दर्ज की जा चुकी है । अतः ऐसी स्थिति में समय – समय पर 30-40 सेकंड तक साबुन से हाथ धोना , सामाजिक दूरी के साथ मास्क पहनना सभी के लिए अनिवार्य है । समय समय पर साबुन से हाथ धोने की विधा को विश्वभर में प्रसारित कर इस महामारी के संक्रमण के प्रसारण पर नियंत्रण के प्रयास जारी है । विश्व स्वास्थ्य संगठन तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा क्लीनिकल हैंड वॉस से सम्बंधित पोस्टर जारी किया गया था जिसमे 6 प्रकार के चरण से हाथ धोने की विधा चित्र के साथ दर्शाई गई है । अस्पताल कर्मियों द्वारा अस्पताल परिसर में उपलब्ध समस्त क्लीनिकल हैंड वाशिंग स्टेशन पर समय समय पर अथवा क्रिटिकल टाइम पर सभी 6 चरणों को ध्यान में रखते हुए साबुन से अच्छी तरह से हाथ धोयेंगे और हाथों को विसंक्रमित करके ही किसी भी मरीज के संपर्क में आएंगे साथ ही मरीज या उसकी किसी वस्तु को छूने के बाद भी साबुन से नियमित हाथ धोयेंगे । 15 अक्टूबर 2020 को समस्त अस्पतालकर्मियों द्वारा विश्व हाथ धुलाई दिवस पर सभी 6 चरणों को फॉलो करते हुए साबुन से हाथ धोये गए साथ ही मरीजों और आगतुकों को भी हाथ धोने के फायदे बताकर इस हेतु प्रेरित किया गया । सभी अस्पताल प्रबंधन से जुड़े स्टाफ , नर्सिंग स्टाफ , लेबोरेटरी स्टाफ , सफाईकर्मी आदि द्वारा हाथ धुलाई दिवस पर गतिविधिया संचालित की गई । सी.एम.एच.ओ. डॉ० मिश्रा ने बताया कि कलेक्टर महोदय के मंशानुसार जिले में ग्राम स्तर पर उपस्वास्थ्य केंद्र सह हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर , प्राथमिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, तथा जिला अस्पताल पर आशा कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता ,स्टॉफ दवारा हाथ धुलाई के 6 चरणों को दर्शाते हुए रंगोली ,पोस्टर से जानकारी दी गयी सभी अस्पताल कर्मियों ने मास्क पहनकर सामाजिक दूरी मेन्टेन रखते हुए अस्पताल प्रांगण में प्रशिक्षित स्टाफ दवारा हाथ धोने की विधा का प्रदर्शन किया गया। हाथ धुलाई हेतु 6 चरणों से सम्बंधित चरणों को याद रखने हेतु चार्ट निर्माण एवं प्रदर्शन किया ,सभी स्टाफ द्वारा नियमित और क्रिटिकल टाइम पर साबुन से निर्धारित चरणों को अपनाते हुए हाथ धोने के सम्बन्ध में शपथ ली, पोषण पुनर्वास केंद्रों में आने वाली माताओं को साबुन से हाथ धोने के बाद स्वच्छ हथेलियों का मुस्कुराते हुए प्रदर्शन एवं घर जाने के बाद भी नियमित साबुन से हाथ धोने का प्रण दिलाया गया ।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer