बीजेपी के जिलाध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान की अगुवाई में कृषि सुधार विधायक पर चौपाल की गई आयोजित


कृतिका सीधी :
भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान की अगुवाई में कृषि सुधार विधायक पर जिले के सभी मंडल में चौपाल कार्यक्रमआयोजित किए जा रहे हैं उसी कड़ी में सेमरिया मंडल के रामपुर ग्राम में भाजपा जिलाध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान बतौर मुख्य अतिथि किसान चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा किसानों की हितैषी एवं किसानों के कल्याण के लिए समर्पित सरकार है। कृषि सुधार विधेयक मोदी सरकार का क्रांतिकारी और ऐतिहासिक कदम हैं इस विधायक से किसानों का शोषण रुकेगा और उनकी आए दुगनी होगी जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंनसा रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष देव कुमार सिंह ने की साथ में जिला महामंत्री केमला प्रजापति नीलम पांडे जितेन्द्र सिंह चौहान प्रमोद द्विवेदी सुरेश सिंह चौहान बद्री मिश्रा अंजनी सिंह राकेश मौर्य मुकेश जायसवाल प्रदीप सिंह हरिकेश साकेत गुलाब कली साहू मोती साकेत सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
