सीधी जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी वेतन भत्तों मानदेय के लिए सौंपा ज्ञापन

0 354
Main Ad1

कृतिका सीधी :

8 सितंबर को सीधी जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी वेतन भत्तों मानदेय सहित कोरोना काल में उन्हें दस्ताना सैनिटाइजर और उनका बीमा कराए जाने सहित अन्य कई मांगों को लेकर शहर के वीथीका परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया धरना प्रदर्शन के बाद आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिले के अधिकारियों को अपनी समस्या का ज्ञापन सौंपा। जिले के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने मीडिया को अपनी समस्याओं से अवगत कराया और प्रदेश की शिवराज सरकार को आड़े हाथों लिया और कहा कि सरकार अब हम बहनो की परवाह नहीं करती इसके साथ मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि इसका असर आने वाले चुनावों में दिखाई पड़ेगा।

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर ·

News TOP Footer