आयोजित होने वाली ऑनलाईन स्थाई एवं निरंतर लोक अदालत के सफल आयोजन के संबंध में दिनांक 08.10.2020 को सभी न्यायाधीशगण की बैठक आयोजित की गई


कृतिका सीधी :
म.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन तथा अध्यक्षता में दिनांक 31 अक्टूबर 2020 को आयोजित होने वाली ऑनलाईन स्थाई एवं निरंतर लोक अदालत के सफल आयोजन के संबंध में दिनांक 08.10.2020 को सभी न्यायाधीशगण की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला न्यायाधीश श्री सिंह द्वारा स्थाई एवं निरंतर लोक अदालत में राजीनामा योग्य अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण हेतु सभी न्यायाधीशों को निर्देशित किया गया साथ ही मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों के निराकरण के लिये बीमा कम्पनियों के अधिवक्ताओं से सम्पर्क कर पक्षकारों के प्रकरणों के निराकरण व निर्णीत प्रकरणों में क्षतिपूर्ति राशि तत्काल दिलाये जाने पर बल दिया गया। बैठक में सभी न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
