विश्वविद्यालय की मांग को लेकर 3 अक्टूबर को छात्र छात्राओं द्वारा शहर के कलेक्ट्रेट चौराहे पर जम कर नारेबजी की गई

0 263
Main Ad1

कृतिका सीधी :

सीधी में विश्वविद्यालय की मांग को लेकर 3 अक्टूबर को छात्र छात्राओं द्वारा शहर के कलेक्ट्रेट चौराहे पर जम कर नारेबजी की गई और प्रदर्शन करने के बाद जिला कलेक्टर परिसर में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौपने के दौरान मौजूद प्रभारी कलेक्टर महोदय ने इस मांग की तारीफ करते हुए छात्रों को आश्वासन दिया कि मै इसे जल्द से जल्द भेज दूंगा । वहीं छात्रों ने सिटी हलचल से कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाएगी मांग जारी रहेगा एक अन्य छात्र ने कहा कि पहले विश्वविद्यालय की आवश्यकता ना रही होगी लेकिन अब आवश्कता है जिले के नेताओं एवं विद्वान् जनों से प्रार्थना है कि इस मांग पर ध्यान दें नहीं आने वाली पीढ़ी माफ नहीं करेगी। उपस्थित छात्रों में रोहित रावत मनीष त्रिपाठी अनीता पटेल शैलेन्द्र रावत इंद्र लाल पटेल अमन तिवारी गौरव रावत रामलाल पटेल नबाब सिंह दीपक कुमार सिंह प्रदीप गुप्ता साक्षी पटेल सरोज सिंह ज्योति सिंह पटेल संदीप जायसवाल कमल नयन तिवारी प्रदुमन गुप्ता विनोद पटेल अजय चक्रवर्ती एवं अन्य छात्र.छात्राएं उपस्थित थे।

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer