रामपुर नैकिन में नाबालिक के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को 12 घंटे के भीतर हुआ गिरफ्तार

0 282
Main Ad1

कृतिका सीधी :

अब खबर सीधी जिले के रामपुर नैकिन से जहा बुरी नियत से नाबालिक के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को 12 घंटे के भीतर रामपुर नैकिन पुलिस ने धर दबोचा और उसे न्यायालय में पेश करते हुए जेल पहुंचा दिया। बताया गया की 2 अक्टूबर को जब किशोरी के परिवार के समस्त लोग सीधी निमंत्रण में गए हुए थे उस समय आरोपी पीड़िता के घर के सामने रखे राहा से छुपते छुपाते उसके घर में घुस गया एवं बुरी नियत से छेड़छाड़ करने लगा पीड़िता द्वारा हल्ला गुहार किए जाने पर आरोपी वहां से भाग गया । पीड़िता के घर वाले जब वापस घर आए तो सारी बात जानने के बाद थाना आकर रिपोर्ट किए रिपोर्ट करने के 12 घंटे के भीतर मुखबिर तंत्र के सहायता से रामपुर नैकिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय पेश किया गया जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर आरोपी को जिला जेल सीधी में दाखिल कराया गया है उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक उर्मिला अहिरवार प्रधान आरक्षक संदीप वर्मा आरक्षक विवेक सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer