भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन चुरहट के छात्रों ने महाविद्यालय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

0 565
Main Ad1

कृतिका सीधी :

अक्टूबर को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन चुरहट द्वारा प्रदेश सचिव विनय सिंह के मुख्य आतिथ्य विधानसभा अध्यक्ष अभयराज कुशवाहा एवं ब्लॉक अध्यक्ष हरिओम पाण्डेय के नेतृत्व में प्रवेश से वंचित छात्रों के लिए 30% शीट वृद्धि एवं महाविद्यालय को पीजी कराने तथा वाणिज्य संकाय पुनः शुरू करने की मांग को लेकर महाविद्यालय गेट से प्रांगण तक जोरदार नारेबाजी के साथ रैली निकालकर जंगी प्रदर्शन किया। उसके पश्चात महाविद्यालय प्राचार्य को महामहिम राज्यपाल के नाम पांच सूत्रीय मांग का ज्ञापन पत्र सौपा प्रदर्शन के दौरान प्रदेश सचिव विनय सिंह ने कहा की शिक्षा के अधिकार के तहत सभी छात्रों का प्रवेश स्थानीय महाविद्यालय में होना चाहिए क्यूंकि कोरोंना महामारी के चलते छात्रों में अन्यत्र शिक्षा ग्रहण करने में भय व्याप्त है उन्होंने कहा की स्नातक की पढ़ाई के बाद निर्धन छात्रों को पीजी करना है तो सीधी रीवा में जाना पड़ता है उसकी व्यवस्था रामपुर नैकिन में हो और वाणिज्य संकाय को जल्द शुरू किया जाय ताकि स्थानीय छात्रों में वाणिज्य शिक्षा का विकाश हो सके। प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश सिंह असलम खान जिला महासचिव रवि शुक्ला विधानसभा उपाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री महासचिव अंकित अग्निहोत्री सचिव अक्षय द्विवेदी अमित सिंह उपाध्यक्ष अरमान सिंह अतुल यादव सौरभ सिंह विपुल सिंह अखिल सिंह सचिन सिंह भरत सिंह अजीत यादव दीपक सिंह प्रिन्स सिंह जयदीप नामदेव सूरज विश्वकर्मा आशीष साकेत मनीष यादव मनोज साहू अनुज बैस आयुष शुक्ला संतोष सिंह सुमित बाल्मीक शिवम् सेन दिलीप यादव अमन गुप्ता लवकुश गुप्ता चंद्रमौर्य तिवारी शिवम् अग्निहोत्री नीरज यादव आदि सम्मलित रहे।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer