प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस सेवा सप्ताह के अंतर्गत चौथे दिन भाजपा महिला मोर्चा द्वारा पार्टी कार्यालय में केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया

0 661
Main Ad1

कृतिका सीधी:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस सेवा सप्ताह के अंतर्गत चौथे दिन भाजपा महिला मोर्चा द्वारा पार्टी कार्यालय में केक काटकर जन्मोत्सव भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्यए धौहनी विधानसभा के विधायक कुंवर सिंह टेकाम की विशेष उपस्थिति एवं मोर्चा अध्यक्ष सरस्वती बहेलिया की अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के70 वे जन्मदिवस को लेकर कार्यकर्ता एक सप्ताह से तैयारी कर रहे हैं। सेवा सकता के रूप में दिवस मनाए जा रहे हैं ।जन्मदिन ऐतिहासिक एवं समाज उपयोगी हो भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चौहान द्वारा पूरी.पूरी योजना इस प्रकार की की गई। मंडल के प्रत्येक बूथ पर समिति बनाकर शानदार कार्यक्रम वृक्षारोपणएदिव्याग को कृतिम उपकरण वितरणएफल वितरण के कार्यक्रम वूथ स्तर पर संपन्न हुए। केक काटने के पश्चात दियो की रोशनी की गई एवं एक दूसरे को मिठाई खिला कर जन्मोत्सव की बधाई दी गई। उसके पश्चात विशाल काफिले के साथ स्थानीय गायत्री मंदिर एवं गणेश मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की गई एवं विश्व के लोकप्रिय और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी आयुए उत्तम स्वास्थ एवं भारत माता के कल्याण के लिए सभी ने प्रार्थना की। इस अवसर पर मुख्य रूप से सेवा सप्ताह के जिला प्रभारी उपेंद्र सिंह चौहान सह प्रभारी डॉ देवेंद्र त्रिपाठी मोर्चे के प्रदेश मंत्री डॉ विक्रम सिंह चौहान रामप्रसाद बैश्य सुनीता वर्मा केमला प्रजापति अंजू पाठक नीलम पांडे रविचन्द सिंह परिहार नगर पालिका परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह चौहान जिला मिडिया प्रभारी सुरेन्द्र मणि दुबे प्रमोद द्विवेदी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहें। इससे पूर्व सीधी नगर मंडल द्वारा प्रातकाल स्वच्छता अभियान जिला चिकित्सालय और बस्तियों में फल वितरण का कार्यक्रम आयोजित हुआ।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer