प्रदेश में 17 सितंबर से गरीब कल्याण पखवाड़े का आयोजन में शासन की कल्याणकारी योजनाओं से किया जा रहा है लोगों को लाभान्वित

कृतिका सीधी :
प्रदेश में 17 सितंबर से गरीब कल्याण पखवाड़े का आयोजन कर पात्र हितग्राहियों को शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत खरीफ 2019 के बीमित कृषकों को फसल बीमा दावा राशि 4 हजार 688 करोड़ रूपये का वितरण उज्जैन जिले में आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के 22 करोड़ किसानों को लाभान्वित किया गया। सीधी जिले के खरीफ 2019 में बीमित कृषकों में से 116 कृषकों को बीमा दावा राशि 16 लाख 84 हजार रूपये का वितरण किया गया। सीधी जिले में उक्त कार्यक्रम का लाईव प्रसारण जिला स्तर पर कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। इसके साथ ही उक्त कार्यक्रम के लाईव प्रसारण की व्यवस्था समस्त विकासखण्डों, खरीदी केंद्रों एवं कृषि विज्ञान केन्द्र सीधी में की गई थी तथा कार्यक्रम का लाईव प्रसारण देखने हेतु सीधी जिले के 3 हजार से अधिक कृषकों द्वारा पंजीयन किया गया था। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर रवींद्र कुमार चैधरी ने कहा कि कृषकों की आय में वृद्धि करने के लिए तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें समन्वित कृषि प्रणाली अपनाने के लिए प्रेरित करना होगा। कृषकों को कृषि के साथ-साथ अन्य उत्पादक गतिविधियों से जोड़ना आवश्यक है, जिसमें उद्यानिकी, पशुपालन एवं मत्स्य पालन विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। कलेक्टर श्री चैधरी ने कहा कि इन गतिविधियों से जुड़ने से कृषकों की परंपरागत फसलों पर निर्भरता कम होगी तथा कृषकों की आय में निरंतरता आएगी। कलेक्टर श्री चैधरी ने बताया कि इस दिशा में शासन द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। गत वर्ष पशुपालन विभाग अंतर्गत एन ए आई पी प्रोग्राम अंतर्गत जिले को 20 हजार कृत्रिम गर्भाधान का लक्ष्य मिला था, जिसमें 21 हजार से अधिक गौवंशीय एवं भैंस वंशीय पशुओं का कृत्रिम गर्भाधान किया गया है। इस वर्ष जिले को 50 हजार कृत्रिम गर्भाधान का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिले में उद्यानिकी फसलों की वृद्धि के लिए मनरेगा अंतर्गत फलोद्यान कार्यक्रम का क्रियान्वयन किया जा रहा है तथा कुसमी में मछली पालन हेतु 127 तालाबों का निर्माण किया गया है। उक्त योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से आगामी 2-3 वर्ष में अच्छे परिणाम मिलेंगे। कलेक्टर श्री चैधरी ने सभी संबंधित विभागों को समन्वय स्थापित कर मिशन मोड में कार्य करने के लिए कहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे इंद्रशरण सिंह चैहान द्वारा फसल बीमा योजनान्तर्गत सीधी जिले के कृषकों को अधिक से अधिक लाभ मिले इसके संबंध में बताया गया। उन्होंने कहा कि फसल नुकसानी का आकलन सूक्ष्म स्तर पर किसान आधारित किया जाय। सुरेश सिंह चैहान द्वारा किसानों की प्रत्येक समस्या का शत प्रतिशत निराकरण एवं शासन द्वारा संचालित समस्त योजनाओं का लाभ सीधी जिले के कृषकों को पहुचाने हेतु कहा गया। इसके साथ ही जिले के समस्त कृषकों को फसल बीमा का लाभ मिले इसका सुझाव दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आर के शुक्ल, उप संचालक कृषि डॉ. राजेश सिंह चैहान, सहायक संचालक कृषि रवीश सिंह, सहायक संचालक मत्स्य आर एन पटेल, सहायक संचालक उद्यानिकी आर एस चंदेल सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कृषक प्रतिनिधि उपस्थित रहे। उपस्थिति रहे।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
