मध्यप्रदेश लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत संचालित समस्त लोक सेवा केंद्रों के संचालकों एवं प्रभारियों की समीक्षा बैठक अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली ने की


कृतिका सीधी :
मध्यप्रदेश लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2010 के अंतर्गत संचालित समस्त लोक सेवा केंद्रों के संचालकों एवं प्रभारियों की समीक्षा बैठक अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली द्वारा की गयी। अपर कलेक्टर श्री पंचोली ने निर्देशित किया है कि प्राप्त आवेदन पत्रों का शत प्रतिशत आॅनलाईन पंजीयन शीघ्र किया जाकर आॅनलाईन पावती प्रदाय किया जाय, पदाभिहित अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्रोंध्नकलों को शीघ्र सबंधित आवेदक को व्हाट्सप्प/मैसेज/दूरभाष के माध्यम से सूचित कर जानकारी उपलब्ध करायें। किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अतिरिक्त शुल्क लिये जाने पर एवं जनहित के कार्य को लंबित रखने पर संबंधित संचालक के विरूद्ध दण्डात्मक/अनुबंध निरस्त करने की कार्यवाही की जायेगी।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर
