अपना शौक पूरा करने के लिए एक युवक को मोबाइल की चोरी करना पड़ गया मंहगा


कृतिका सीधी :
अपना शौक पूरा करने के लिए एक युवक को मोबाइल की चोरी करना मंहगा पड़ गया और उसको अपने इस सुख के लिए उसे जेल की हवा खानी पड़ गई बताया गया की पिछले दिनों मोबाइल चोरी का आवेदन प्राप्त होने पर थाना प्रभारी जमोडी उप निरीक्षक अभिषेक सिंह परिहार के नेतृत्व में साइबर सेल सीधी के सहयोग से खोजबीन करने पर मोबाइल चोर रज्जू भुजवा पिता शोभनाथ भुजवा उम्र 21 वर्ष निवासी अमरवाह थाना जमोडी जिला सीधी के पास से चोरी का मोबाइल जप्त किया गया और आरोपी को न्यायालय पेश किया गया जहां से न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक अभिषेक सिंह परिहार तथा उनके स्टाफ एवं साइबर सेल सीधी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
